भारत ने अफगानिस्तान के बाल टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए 20 टन महत्वपूर्ण चिकित्सा सामग्री की एक खेप काबुल भेजी। यह सामग्री मुख्य रूप से बीसीजी, टेटनस एवं डिप्थीरिया टीकों के निर्माण और रखरखाव के लिए भेजी गई है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में अफगानिस्तान के मित्रवत लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://x.com/MEAIndia/status/2057753142830489869?s=20

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। भारत की ओर से भेजे गए इस चिकित्सा सामग्री से वहां के बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद मिलेगी, जिससे डिप्थीरिया, टेटनस और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकेगा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...