भारत ने होंडुरास को रविवार को 26 टन मानवीय सहायता भेजी। हाल ही में आए उष्णकटिबंधीय तूफान ‘सारा’ ने मध्य अमेरिकी देश में काफी तबाही मचाई है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ग्लोबल साउथ के लिए एक विश्वसनीय साझेदार। भारत ने हाल ही में आए उष्णकटिबंधीय तूफान सारा के मद्देनजर होंडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी है।”

विदेश मंत्रालय ने कहा, “मेडिकल सप्लाई और आपदा राहत सामग्री से युक्त यह खेप भारत से रवाना हो गई है, जिसमें सर्जिकल आपूर्ति, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर, दस्ताने, सीरिंज और IV तरल पदार्थ, कंबल, स्लीपिंग मैट और स्वच्छता किट शामिल हैं।”

नवंबर 2024 में, होंडुरास के तट पर बना उष्णकटिबंधीय तूफान ‘सारा’ विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का कारण बना। इसने होंडुरास में घरों और कई सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए, हजारों लोगों की ज़िंदगी सीधे तौर पर तूफान से प्रभावित हुई।

तूफान की वजह से साफ पानी की तक पहुंच बेहद मुश्किल हो गई, वहीं साफ-सफाई की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई जिसके परिणामस्वरूप 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में डायरिया और पानी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ गया।

इसके अलावा, शेल्टर, घरों के बुरे हालात और भीड़भाड़ के कारण तीव्र श्वसन रोगों सहित संक्रामक रोगों का जोखिम काफी बढ़ गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

इस समय होंडुरास को भारत की सहायता प्रभावित लोगों को जरूरी राहत प्रदान करेगी।

भारत और होंडुरास के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। होंडुरास जब कोविड संकट से जूझ रहा था, तब भारत सरकार ने होंडुरास को आवश्यक दवाइयां और पीपीई दान किए थे। इसी तरह, पहले भी कई चुनौतीपूर्ण समयों के दौरान भारत सरकार ने होंडुरास की मदद की है। (आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...