Print

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री

नेपाल में आई बाढ़ से पीड़ित जनता के लिए भारत की तरफ से राहत सामग्री भेजने का काम शुरू हो गया है। राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नेपालगंज हवाईअड्डा पर पहुंचाई गई।

काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रतिनिधि की उपस्थिति में राहत सामग्रियों की पहली खेप नेपाल सरकार तक पहुंचा दी गई है। सोमवार को आई राहत सामग्री को भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने नेपालगंज हवाईअड्डा पर बांके जिला के प्रमुख जिलाधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल को सौंपा है।

भारतीय दूतावास की तरफ से बताया गया है कि करीब 2 करोड़ रुपये की 4.20 टन सामग्री नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गयी है। दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राहत सामग्री में टेंट, ट्रिपोलिन से लेकर स्लीपिंग बैग और अत्यावश्यक औषधियां दी गई है। बाढ़ के कारण सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की होती है जिसके लिए भारत सरकार की तरफ से बड़ी मात्रा में क्लोरिन टैबलेट, पानी की बोतलें दी गई है।

दूतावास की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहत सामग्रियों की दूसरी खेप मंगलवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। बांके जिला के प्रमुख जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्रियां आने के बाद इसे एक साथ काठमांडू भेजा जाएगा। दरअसल काठमांडू हवाईअड्डे पर इस समय विमानों के अत्यधिक संचालन के कारण एयर ट्रैफिक की समस्या हो रही है, जिस कारण से भारत से भेजे गई राहत सामग्री को नेपालगंज भेजा गया है। (H.S)

 

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 1:32 pm | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

06/09/26 | 11:22 am | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

06/09/26 | 9:25 am | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...