Print

भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत बनाए तीन GUINNESS WORLD RECORDS™

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ” के तहत महिलाओं और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए तीन GUINNESS WORLD RECORDS™ अपने नाम किए हैं।

रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

1. एक माह में स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 3,21,49,711 (3.21 करोड़ से अधिक)

2. एक सप्ताह में ऑनलाइन स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 9,94,349 (9.94 लाख से अधिक)

3. एक सप्ताह में राज्य स्तर पर ऑनलाइन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतों (वाइटल साइन) की स्क्रीनिंग के लिए सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण — 1,25,406 (1.25 लाख से अधिक)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह राष्ट्रीय अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पोषण माह के अवसर पर प्रारंभ किया था।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करना, बीमारियों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा था, “हमारी माताएँ, बहनें और महिला शक्ति हमारे राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। यदि माँ स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।”

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:

देशभर के सभी जिलों तक पहुँचे इस अभियान के अंतर्गत 19.7 लाख स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हुआ, जिनमें 11 करोड़ से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

20 से अधिक मंत्रालयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसमें केंद्रीय संस्थान, चिकित्सा महाविद्यालय, निजी संगठनों, सांसदों, विधायकों और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों ने मिलकर “Whole-of-Government” दृष्टिकोण को साकार किया।

“Whole-of-Society” दृष्टिकोण के अंतर्गत, 5 लाख पंचायत प्रतिनिधि, 1.14 करोड़ छात्र-छात्राएँ, 94 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्य और 5 लाख सामुदायिक संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।

मुख्य स्वास्थ्य परिणाम:

  • 1.78 करोड़ उच्च रक्तचाप (Hypertension) जांच
  • 1.73 करोड़ मधुमेह (Diabetes) जांच
  • 69.5 लाख मुख कैंसर जांच
  • 62.6 लाख गर्भावस्था पूर्व (Antenatal) जांच
  • 1.43 करोड़ टीकाकरण खुराकें
  • 1.51 करोड़ एनीमिया परीक्षण
  • 85.9 लाख महिलाओं की टीबी जांच
  • 10.2 लाख सिकल सेल रोग जांच
  • 2.14 करोड़ नागरिकों ने परामर्श व स्वास्थ्य सत्रों में भाग लिया
  • 2.68 लाख निक्षय मित्रों का पंजीकरण “My Bharat” स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ।

इन GUINNESS WORLD RECORDS™ की मान्यता भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है — जिसमें सरकार, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और जनसहभागिता ने मिलकर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, और विकसित भारत” की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...