Print

इनोवेशन में भारत की मजबूत बढ़त, 2019 से 2025 तक 28 पायदान की छलांग: इकोनॉमिक सर्वे

भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम ने बीते कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 में भारत 38वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2019 में भारत इस सूची में 66वें स्थान पर था, यानी छह साल में देश ने 28 पायदान की छलांग लगाई है। यह सर्वे गुरुवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया।

सर्वे में कहा गया है कि मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी से जुड़े सरकारी प्रयासों ने भारत को वैश्विक स्तर पर इनोवेशन और औद्योगिक विकास का उभरता केंद्र बनाया है।

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, खासकर स्मार्टफोन निर्माण के क्षेत्र में। कई वैश्विक मोबाइल कंपनियों ने अपना उत्पादन भारत में स्थानांतरित किया है, जिससे देश एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभरा है।

सितंबर 2025 तक PLI योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वास्तविक निवेश हुआ है। इसके चलते 18.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त उत्पादन और बिक्री दर्ज की गई है। इस योजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 12.60 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिला है।

सर्वे में यह भी बताया गया कि भारत अब लोअर मिडिल इनकम देशों में इनोवेशन के मामले में अग्रणी बन गया है और मध्य एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में पहले स्थान पर है। बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई जैसे शहर दुनिया के शीर्ष 50 इनोवेशन-इंटेंसिव क्लस्टर्स में शामिल हैं। देश में कुल इनोवेशन आउटपुट में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है। वर्ष 2024 में भारत ट्रेडमार्क फाइलिंग में चौथे, पेटेंट में छठे और इंडस्ट्रियल डिजाइन में सातवें स्थान पर रहा।

इकोनॉमिक सर्वे ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला। अगस्त 2025 तक छह राज्यों में सेमीकंडक्टर निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

भारत सेमीकंडक्टर मिशन और सेमिकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार देश में एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

58 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...