भारत ‘ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024’ की करेगा मेजबानी

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 3 और 4 जुलाई को नई दिल्ली में ‘ग्‍लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन’ का आयोजन करेगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए एआई प्रौद्योगिकियों के नैतिक और समावेशी विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देना है। 

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया, देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार विकास, तैनाती और उसे अपनाने के कार्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ ‘ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024’ का आयोजन किया जा रहा है। भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक साझेदारी (GPAI) के प्रमुख अध्यक्ष के रूप में सदस्य देशों और विशेषज्ञों की मेजबानी करेगा। 

इंडियाएआई मिशन का उद्देश्य एक ऐसे व्यापक इकोसिस्‍टम का निर्माण करना है जो कंप्यूटिंग एक्सेस के प्रजातंत्रीकरण, डेटा की गुणवत्ता को बढ़ाकर, स्वदेशी एआई क्षमताओं को विकसित करके, शीर्ष एआई प्रतिभाओं को आकर्षित करके, उद्योग सहयोग को सक्षम करके, स्टार्टअप जोखिम पूंजी उपलब्‍ध कराकर, सामाजिक रूप से प्रभावशाली एआई परियोजनाओं को सुनिश्चित करके और नैतिक एआई को बढ़ावा देकर एआई नवाचार को बढ़ावा देता हो।

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन विज्ञान, उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और शिक्षा जगत के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एआई विशेषज्ञों को एआई के प्रमुख मुद्दों और चुनौतियों के बारे में परिज्ञान साझा करने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराएगा। 

दरअसल इस आयोजन से एआई की जिम्मेदार उन्नति, वैश्विक एआई हितधारकों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...