UPI और AANI को जोड़ने पर काम कर रहे भारत-यूएई, 30 लाख से अधिक भारतीयों को होगा लाभ

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात यानि यूएई के बीच निर्बाध सीमा पार लेन-देन की सुविधा के लिए दो राष्ट्रीय भुगतान प्लेटफार्मों-यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) को आपस में जोड़ा जाएगा।इस बारे में जानकारी देने के साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) गिफ्ट सिटी में एक सहायक कंपनी स्थापित करेगा।

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान दुबई में खोलेगा पहला विदेशी परिसर
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त निवेश कार्य बल (एचएलजेटीएफआई) की 12वीं बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर खोलेगा। इस संबंध में पिछले हफ्ते एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। अगले वर्ष की शुरुआत में इस परिसर में लघु और मध्यम अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

यूएई की एएएनआई को जोड़ने के लिए काम कर रहे
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय यूपीआई और यूएई की एएएनआई को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच निर्बाध लेन-देन की सुविधा मुहैया हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यूपीआई और एएएनआई को जोड़ने से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे 30 लाख से अधिक भारतीयों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच अधिक सहयोग और निवेश के लिए खाद्य पार्क क्षेत्रों में से एक है।

व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देता है HLJTFI
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि भारत और यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त निवेश कार्य बल बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) के प्रबंध निदेशक महामहिम शेख हामिद बिन जायद अल नाहयान ने की।
मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2013 में एचएलजेटीएफआई की स्थापना की गई थी। अपने गठन के बाद से, इसने भारत और यूएई में आगे के निवेश के अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया है, साथ ही दोनों देशों के निवेशकों के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: दिल्ली हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की क्षमता बढ़ाएगा

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक ‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड’ (डायल) ने इस सप्ताह होने ...

1 hour ago | Men's Singles

बेन शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बड़ा उलटफेर: यूएस ओपन

बेन शेल्टन ने बुधवार को यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया। रोमांच से भरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले म...