भारत-ब्रिटेन सीईटीए और सामाजिक सुरक्षा समझौता साझेदारी में महत्वपूर्ण उपलब्धि : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) और सामाजिक सुरक्षा समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक लेख साझा करते हुए इसे भारत-ब्रिटेन साझेदारी में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि दोनों समझौते भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा साझा महत्वाकांक्षाओं को दोनों देशों के लोगों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे।

किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता भारत के किसानों, उद्यमियों और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नई गति देगा। इसके तहत कई क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

प्रौद्योगिकी, नवाचार और पेशेवर सेवाओं में बढ़ेगा सहयोग

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को मजबूत करेगा। साथ ही यह कुशल भारतीय प्रतिभाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सामाजिक सुरक्षा समझौते से भारतीय पेशेवरों को राहत

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता भी मजबूत होगी, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

भारत-ब्रिटेन साझेदारी को नई दिशा मिलने का जताया भरोसा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह क्षण भारत और ब्रिटेन जैसे दो लोकतांत्रिक देशों के बीच विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार से संचालित यह प्रगतिशील साझेदारी साझा समृद्धि की दिशा में दोनों देशों के संकल्प को और मजबूत करेगी। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

55 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...