भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर करेंगे चर्चा, प्रारंभिक चरण के लिए संदर्भ शर्तों पर किए गए हस्ताक्षर 

भारत और अमेरिका इस सप्ताह द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले भाग के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

भारत ने अमेरिका के साथ अपनाया व्यापार उदारीकरण का रास्ता

इस संबंध में नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि दोनों पक्ष परस्‍पर लाभकारी, बहुक्षेत्रीय द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते की दिशा में मोटे तौर पर एक सहमति तक पहुंच चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए मौजूदा टैरिफ को देखते हुए भारत के लिए चिंताएं और अवसर दोनों हैं। हालांकि भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण का रास्ता अपनाया है। 

यह रास्ता दोनों देशों के लिए खोलेगा कई अवसर 

सचिव ने कहा कि यह रास्ता दोनों देशों के लिए कई अवसर खोलेगा। सुनील बर्थवाल ने कहा कि अगले पांच वर्षों में अमेरिका के साथ भारत का व्यापार बढ़कर 500 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।