Print

भारत के थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी का आज से पांच दिवसीय नेपाल दौरा

भारत के थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी बुधवार को नेपाल पहुंच रहे हैं। वह नेपाली सेना के मानद महारथी का पद प्राप्त करने के लिए नेपाल आने वाले हैं। नेपाली सेना के मुताबिक 21 नवंबर को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा उन्हें मानद महारथी का दर्जा देने का कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री मनवीर राई और नेपाली सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल के साथ औपचारिक बैठक करेंगे

नेपाल और भारत में एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को मानद महारथी सम्मान से सम्मानित करने की परंपरा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भारतीय सेना प्रमुख भी नेपाल आने वाले हैं। वह 24 नवंबर तक नेपाल में रहेंगे। अपने पांच दिवसीय नेपाल भ्रमण के दौरान वह राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, रक्षा मंत्री मनवीर राई और नेपाली सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल के साथ औपचारिक बैठक करेंगे।

सैनिक मंच टुंडीखेल जाकर वीर स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे

आज दोपहर सेना के विशेष विमान से उनके नेपाल पहुंचने पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर अतिविशिष्ट कक्ष में नेपाली सेना के उपप्रमुख द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। विमानस्थल से सीधे वह सैनिक मंच टुंडीखेल जाएंगे और वीर स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकातों के अलावा नेपाल सेना के प्रधान सेनापति के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर बैठक में शामिल होंगे।

इसके अलावा कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत और वेस्ट कमांड मुख्यालय का दौरा करने का भी उनका कार्यक्रम है। नेपाल और भारत के बीच सन् 1950 से ही एक-दूसरे के सेना प्रमुख को अपने देश के सेना प्रमुख की मानद उपाधि देने की परंपरा है।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...