भारतीय तटरक्षक बल ने केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर जेटी का किया उद्घाटन

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) द्वारा हाल ही में केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर एक नए आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया गया। 76.7 मीटर की अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेजी से तैनाती और वापसी में सहायता करेगी। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी।

रक्षा मंत्रालय अनुसार,आईसीजी के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने 7 जून, 2025 को इस जेटी का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में कमांडर, आईसीजी क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक भीष्म शर्मा के साथ विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड, केरल सरकार, केरल समुद्री बोर्ड, राज्य पुलिस, पत्तन प्राधिकारी, भारतीय सेना, अदानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मंत्रालय के कहा कि इससे तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव, तस्करीरोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी बढ़ेगी। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर और विझिनजाम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर पोर्ट के निकट स्थित यह जेटी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डीजी शिवमणि ने नई सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इसे तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमताओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

 

 

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...