अमेरिका में ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, ब्लेयर हाउस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में आज गुरुवार तड़के फ्रांस के बाद अमेरिका पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन डीसी के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग शामिल रहे।

बर्फबारी और भीषण ठंड के बीच पीएम मोदी के स्वागत में खड़े नजर आए लोग

एयरपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के ब्लेयर हाउस रवाना हुए जहां बर्फबारी और भीषण ठंड के बीच उनके स्वागत और उनकी एक झलक पाने के लिए कई घंटों से भारतीय समुदाय के लोग वहां मौजूद थे। पीएम मोदी जैसे ही वहां पहुंचे उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया

लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी है तो मुमकिन है’, ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए। पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया। गौरतलब हो, पीएम मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका के बीच आपसी साझेदारी के महत्व को रेखांकित करती है।

पीएम मोदी अमेरिका में व्यापार जगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे, साथ ही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। ऐसे में अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में नरेंद्र मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...