जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम, भारत के टी20 भविष्य की झलक होगी पेश 

शुभमन गिल की अगुआई वाली दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को अफ्रीकी देश के लिए रवाना हो गई।

बीसीसीआई ने तस्वीरें कीं साझा

इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कई भारतीय क्रिकेटरों और कोच वीवीएस लक्ष्मण के जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने की तस्वीरें साझा कीं।

भारतीय टीम में चार सलामी बल्लेबाज

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चार सलामी बल्लेबाज शामिल हैं, जिनमें यशस्वी जायसवाल, जो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

पहले मैच में बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे गिल और जायसवाल

पूरी संभावना है कि गिल और जायसवाल शनिवार को हरारे में होने वाले पहले टी20 मैच में बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

जिम्बाब्वे में होने वाली ये सीरीज भारत के टी20 भविष्य की झलक करेगी पेश 

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद, जिम्बाब्वे में होने वाली सीरीज भारत के टी20 भविष्य की झलक पेश करेगी।

टी20 विश्व कप के सभी स्टैंडबाय जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा

टी20 विश्व कप के सभी स्टैंडबाय – गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान, खलील अहमद और फिनिशर रिंकू सिंह के साथ-साथ संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल – जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा हैं। यह सीरीज पूरी तरह से हरारे में आयोजित की जाएगी।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 3:34 pm | IPL 2026

ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर रियान पराग पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्ह...

30/04/26 | 11:58 am | Linda Noskova

मार्टा कोस्त्युक ने नोस्कोवा को हराकर मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

मार्टा कोस्त्युक ने बुधवार को चेक गणराज्य की 13वीं सीड लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ 7-6(1), 6-0 से जीत हासिल ...