विश्वभर में भारतीय राजनयिक मिशनों ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

दुनिया भर में कई भारतीय राजनयिक मिशनों ने आज सोमवार को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा गया।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, न्यूजीलैंड की भारतीय उच्चायुक्त नीता भूषण ने वेलिंगटन में तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संदेश भी पढ़ा। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और ऑपरेशन सिंदूर पर एक नृत्य नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने प्रवासी भारतीयों और स्थानीय व्यक्तियों की उपस्थिति में देशभक्ति की भावना को और बढ़ाया।

न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त ने राष्ट्रीय गान “वंदे मातरम्” के 150 वर्षों की स्मृति भी मनाई। छात्रों, प्रवासी भारतीयों और उच्चायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने उच्चायुक्त कार्यालय में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।

जापान में भारतीय दूतावास, टोक्यो ने भारत के जापान राजदूत नग्मा मलिक द्वारा तिरंगा फहराने के साथ कार्यक्रम मनाया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा गया।

तिमोर लेस्ते में, भारतीय दूतावास ने 77वें गणतंत्र दिवस को गर्व और देशभक्ति के साथ मनाया। भारतीय राजदूत मदन कुमार घिल्डियाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों ने भाग लिया और अंत में “वंदे मातरम्” गाया गया।

पापुआ न्यू गिनी में, भारतीय उच्चायुक्त राजीव कुमार ने पोर्ट मोरेस्बी स्थित उच्चायुक्त कार्यालय में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर भारतीय समुदाय भी उपस्थित था। वहीं, कतर में, 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, दुबई स्थित भारतीय दूतावास और दूतावास निवास को तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जो देश की भावना को दर्शाता है। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...