भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 तक 6.5 से 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी : एसएंडपी

देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को जारी किए गए अपने अनुमान में कहा कि भारत 31 मार्च, 2027 तक तीन वित्तीय वर्षों में सालाना 6.5 से 7 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ेगा।

रेटिंग एजेंसी ने वैश्विक बैंक परिदृश्य रिपोर्ट में क्या कहा ?

रेटिंग एजेंसी ने जारी अपनी वैश्विक बैंक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा है कि बुनियादी ढांचे पर खर्च और निजी खपत से वृद्धि को गति मिलने से भारतीय अर्थव्यवस्था के 31 मार्च 2027 तक तीन वित्त वर्षों (2024-25, 2025-26 और 2026-27) में सालाना 6.5 से 7 फीसदी के बीच बढ़ने का अनुमान है। 

अच्छी आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता को समर्थन देना जारी रखेंगी

इसके साथ ही एसएंडपी ने अपनी वैश्विक बैंक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि अच्छी आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता को समर्थन देना जारी रखेंगी, जबकि स्वस्थ कॉर्पोरेट बही-खाते, सख्त ‘अंडरराइटिंग’ मानक और बेहतर जोखिम प्रबंधन प्रथाएं परिसंपत्ति गुणवत्ता को और स्थिर करेंगी।

आरबीआई भी 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का जता चुका अनुमान

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की सकल घरेल उत्‍पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही थी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...