भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजरी की जारी

ईरान में भारतीय दूतावास ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से किया गया है यह अनुरोध

इसमें कहा गया है, “ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें। अनावश्यक गतिविधियों से बचें। दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।”

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी की शुरू

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी शुरू कर दी है। ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। इजराइली रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान पर हमले की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...