भारत सरकार ने भारतीय मुसलमानों के लिए वार्षिक हज यात्रा को उच्च प्राथमिकता देते हुए हज कोटा बढ़ाए जाने की घोषणा की है। अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (MoMA) के अनुसार 2025 में हज कोटा 122,518 है जबकि वर्ष 2014 में यह 136,020 था।

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय भारत की हज समिति के माध्यम से भारत को आवंटित कोटे के बड़े भाग की व्यवस्था करता है। हज के लिए उड़ान कार्यक्रम, परिवहन, मीना शिविर, आवास और अतिरिक्त सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सऊदी सरकार की ओर से निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली गई हैं। परंपरा के अनुसार, कोटे का शेष भाग निजी टूर ऑपरेटरों को आवंटित किया गया है।

गौरतलब हो, सऊदी सरकार के दिशा-निर्देशों में बदलाव के कारण, इस वर्ष अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से 800 से अधिक निजी टूर ऑपरेटरों को संयुक्त हज समूह संचालक (CHGO) कहलाने वाली 26 कानूनी संस्थाओं में शामिल किया गया है।

कानूनी समस्याओं का समाधान करते हुए, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से इन 26 संयुक्त हज समूह संचालकों को हज कोटा का आवंटन काफी पहले ही कर दिया गया था। हालांकि, बार-बार स्मरण कराए जाने के बावजूद, वे सऊदी अधिकारियों द्वारा निर्धारित आवश्यक समयसीमा का पालन करने में विफल रहे और सऊदी नियमों के तहत आवश्यक मीना शिविरों, तीर्थयात्रियों के आवास और परिवहन सहित अनिवार्य अनुबंधों को अंतिम रूप नहीं दे सके।

आपको बता दें कि भारत सरकार इस मामले पर मंत्री स्तर सहित संबंधित सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रही है। हज 2025 में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सुगम तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा रहा है।

दरअसल, सऊदी हज मंत्रालय ने विशेष रूप से मीना में अत्यधिक गर्मी की स्थिति में सीमित स्थान में हज की रस्में किये जाने के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी चिंताओं को उजागर किया। यह भी उल्लेख किया गया है कि देरी के कारण, मीना में उपलब्ध स्थान भर गया।

सऊदी अधिकारियों ने यह भी बताया कि वे इस वर्ष किसी भी देश के लिए समयसीमा में वृद्धि नहीं कर रहे हैं। वहीं, सरकार के हस्तक्षेप के कारण, सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान स्थान की उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों के संबंध में अपना कार्य पूरा करने हेतु सभी संयुक्त हज समूह संचालकों के लिए हज पोर्टल (नुसुक पोर्टल) को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की है। मंत्रालय ने संयुक्त हज समूह संचालकों को तत्काल कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसकी जानकारी मंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी दी है। भारत ने सऊदी अधिकारियों की ओर से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करने के हर कदम की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...