एशियाई बाजारों की तेजी के बीच भारतीय बाजार सपाट खुले

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,238 पर और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,231 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांक में निफ्टी इंडिया डिफेंस करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसई, एनर्जी, ऑयलएंडगैस, कमोडिटीज और हेल्थकेयर में भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और सर्विसेज सूचकांक दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 377 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,555 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 173 अंक या 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,647 पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, बीईएल, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इटरनल, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक,एचयूएल, भारती एयरटेल, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग,बैकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले थे। हालांकि, मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली का क्रम जारी रखा और मंगलवार को 4,672.64 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83.22 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...