भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार फ्रांस के ला रियूनियन पहुंच चुका है। ला रियूनियन की यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी को मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से यह जानकारी दी है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार रविवार को फ्रांस के ला रियूनियन पहुंचा। ला रियूनियन की इस यात्रा से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और फ्रांस की साझेदारी को मजबूती मिलेगी।

आईएनएस तलवार ला रियूनियन बंदरगाह यात्रा के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के साथ क्रॉस-डेक यात्राएं करेंगे और आपस में तालमेल बिठाएंगे। इससे पहले, इस जहाज को 27 अक्टूबर को प्रवासी भारतीयों के लिए खुला रखा गया था।

भारत और फ्रांस के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों के बीच गहरी, स्थायी रणनीतिक साझेदारी है।

उल्लेखनीय है, आईएनएस तलवार को 18 जून 2003 को नौसेना में शामिल किया गया था। यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। इस जहाज की कमान वर्तमान में कैप्टन जीतू जॉर्ज के पास है। आईएनएस तलवार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईबीएसएएमएआर VIII बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लिया था।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 6:38 pm | DRDO tank technology

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा, रक्षा मंत्रालय ने किए बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उ...

13/04/26 | 7:15 pm | Akash BrahMos missile models

मोतिहारी में डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी, 15-18 अप्रैल तक दिखेंगी रक्षा तकनीकें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 15 से 18 अप्रैल तक मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ...