पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता बताते हुए उन्हें बधाई दी।

जुनून जब जीत में बदलता है तो देश को गौरव मिलता है

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतने सारे मेडल जीतना और उन्हें एक साथ हासिल करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी इस बात का उदाहरण हैं कि जब जुनून जीत में बदलता है तो वह न केवल मेडल लेकर आता है, बल्कि खिलाड़ियों के चेहरों पर एक विशेष चमक भी दिखाई देती है। इससे पूरा देश गौरवान्वित होता है।

तिरंगे की शान बढ़ाना सबसे बड़ी सफलता

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने 140 करोड़ देशवासियों को गर्व करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी सफलता तिरंगे की शान बढ़ाना है। खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया है, इसलिए उनकी सफलता केवल उनकी अपनी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता है। उन्होंने सभी देशवासियों की ओर से खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

हॉकी में पुरुष और महिला टीमों ने जीता गोल्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

क्रिकेट में लगातार दूसरी बार पदक

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिकेट में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अपने पिछले प्रदर्शन के रिकॉर्ड को भी दोहराया है।

कबड्डी में भी दोनों टीमों का स्वर्णिम प्रदर्शन

कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। पीएम मोदी ने इसे भी एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

तीरंदाजी, शूटिंग और मुक्केबाजी में मिली बड़ी सफलता

पीएम मोदी ने कहा कि तीरंदाजी में भारत ने 5 स्वर्ण पदक जीते। शूटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके अलावा बॉक्सिंग और कुश्ती में खिलाड़ियों ने बड़ी सफलताएं हासिल कीं।

एथलेटिक्स में नए रिकॉर्ड, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद पदक

प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए। वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को पदक मिला। वहीं, 1982 के बाद मैराथन में भारत की यह पहली सफलता रही, जिसे उन्होंने बेहद खुशी की बात बताया। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...