भारतीय रेलवे ने कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल पर किया ट्रायल रन

भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल-चिनाब रेल ब्रिज पर ट्रायल रन किया। यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है। इस लाइन पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी। चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर ऊपर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है।

दस डिब्बों वाली ट्रेन का ट्रायल रन पूरी तरह से सफल रहा

बता दें, संगलधान से रेलवे स्टेशन रियासी तक गुरुवार को दस डिब्बों वाली ट्रेन का ट्रायल रन पूरी तरह से सफल रहा। इस दौरान ट्रेन विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से होकर गुजरी। दोपहर बारह बजे के लगभग यह ट्रेन संगलधान से रियासी के लिए निकली। दोपहर को 2 बजे के करीब रियासी पहुंचने पर रेलवे स्टेशन ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंज उठा।

ट्रेन को रियासी से कश्मीर तक इसी माह के अंत तक चलाया जा सकता है

ट्रेन में परियोजना पर काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रायल रन ट्रेन में बिठाया गया था। इसके अलावा रेलवे के अधिकारी भी ट्रेन में मौजूद रहे। ट्रायल रन पूरा होने के बाद ट्रेन को रियासी से कश्मीर तक इसी माह के अंत तक चलाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच राज कुमार शर्मा ने बताया कि लम्बे समय बाद लोगों का सपना साकार हुआ है।

रियासी में लगभग बीस मिनट तक ट्रेन रुकने ने बाद वापस हुई रवाना

बीस वर्ष पहले जब काम शुरू हुआ था तो काफी किस्म की परेशानियां सामने थी। रेलवे ने पहाड़ों को काट कर मार्ग तैयार किए। इसके बाद टनल बनाए गए और आज ट्रेन का इंजन थोड़े डिब्बों के साथ आया है। आने वाले दिनों में ट्रेन पूरी तरह से आयेगी। तरुण शर्मा ने रेलवे स्टेशन रियासी से ढुगगा तक ट्रेन का सफर किया और इसे ऐताहासिक बताया। रियासी में लगभग बीस मिनट तक ट्रेन रुकने ने बाद वापस रवाना हुई। अब इस ट्रेन का फाइनल ट्रायल कमिश्नर रेलवे सेफ्टी को 27 व 28 जून को करना है।

चिनाब पुल की प्रमुख विशेषताएं

गौरतलब है, चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर ऊपर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। इस ब्रिज का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया गया है। यह पुल 1315 मीटर लंबा है। चिनाब रेल पुल के निर्माण में कुल 30,000 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है। यह पेरिस (फ्रांस) की प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। भारतीय रेलवे ने पहली बार ओवरहेड केबल क्रेन द्वारा मेहराब के मेम्‍बर्स का निर्माण किया है। यह पुल 266 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति की हवा की गति का सामना कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES

57 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...