G7 शिखर सम्मेलन को लेकर अपुलिया के भारतीय रेस्तरां में उत्साह का माहौल

G7 शिखर सम्मेलन को लेकर दक्षिण इटली में अपुलिया क्षेत्र की राजधानी बारी में एक भारतीय रेस्तरां में भारी उत्साह का माहौल है। दरअसल, रेस्तरां के कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल के व्यंजन संबंधी ‘ऑर्डर’ को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
 
पीएम मोदी आज G7 के एक ‘आउटरीच सत्र’ में लेंगे भाग 

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को G7 के एक ‘आउटरीच सत्र’ में भाग लेंगे। ‘नमस्ते इंडिया’ रेस्तरां के संस्थापक रूपिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। गुरुवार को शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले इस रेस्तरां में खूब चहल-पहल रही। 

प्रधानमंत्री के साथ आने वाले अधिकारियों के लिए भोजन परोसने को लेकर उत्साह 

होशियारपुर में जन्मे इस रेस्तरां के प्रबंधक हर्ष ढांडा ने प्रधानमंत्री के साथ आने वाले अधिकारियों के लिए भोजन बनाने और घर से दूर भारतीय भोजन परोसने को लेकर उत्साह जताया। 

परोसे जाने वाला भोजन उच्चतम मानक का हो यह किया जा रहा सुनिश्चित

हर्ष ढांडा ने कहा, हमारे पास यह सुनिश्चित करने का मौका है कि वे घर से दूर कुछ भारतीय व्यंजनों का स्वाद ले सकें। उन्होंने कहा, हमारा रेस्तरां केवल ताजा और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परोसे जाने वाला भोजन उच्चतम मानक का हो।

पीएम मोदी बोर्गो एग्नाजिया के रिसॉर्ट में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

पीएम मोदी बोर्गो एग्नाजिया के रिसॉर्ट में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। हाल में संपन्न आम चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद बाद नरेंद्र मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

2 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...