Print

सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, ऑटो शेयरों में दिखी मजबूती

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि व्यापक बाजार में मजबूती देखने को मिली और ऑटो शेयरों में खरीदारी ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

बीएसई का सेंसेक्स 114 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 77,844.52 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,326.65 पर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार तकनीकी रूप से 24,400 से 24,500 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है। यदि सूचकांक इस दायरे के ऊपर स्थायी बढ़त दर्ज करता है तो इसमें 24,600 के स्तर तक तेजी देखने को मिल सकती है।

वहीं नीचे की ओर 24,100 से 24,000 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जो बिकवाली बढ़ने की स्थिति में बाजार को सहारा दे सकता है। निफ्टी पर दबाव बनाने वाले प्रमुख शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन कंपनी शामिल रहे। हालांकि प्रमुख सूचकांकों में सुस्ती के बावजूद व्यापक बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.20 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.97 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल, आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स कमजोर रहे, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स दिन का सबसे बड़ा सेक्टोरल गेनर बनकर उभरा।

इस बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 2.74 प्रतिशत टूटकर 98.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

57 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...