Print

आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था।  

बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.17 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर थे। निफ्टी फार्मा 1.99 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.89 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.28 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में था।

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी (0.93 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.68 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 363.20 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,855.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.35 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,718.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एलएंडटी लूजर्स थे। 

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

दिनेश शर्मा ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 14वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ...

26 mins ago | External Affairs Minister Jaishankar

ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार

नई द‍िल्‍ली के मंडी हाउस स्‍थित विवेक ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के त...

57 mins ago | Accountable Governance

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस : जनभागीदारी, समावेशी विकास और जवाबदेह शासन की वैश्विक आवश्यकता

लोकतंत्र केवल सरकार चुनने की राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जन आकांक्षाओं, स्वतंत्रता, समानता ...