Print

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटकर बंद

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 पर और निफ्टी 225.90 अंक या 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,960.55 पर था।

करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी इंडिया डिफेंस (3.68 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (3.53 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.81 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (2.73 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.10 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (1.92 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, इटरनल (जोमैटो), ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एसबीआई, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 1,106.50 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,488.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 456.10 अंक या 2.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,051.65 पर था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 950 शेयर हरे निशान में; 3,348 शेयर लाल निशान में और 187 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह वैश्विक संकेतों का बाजार पर हावी होना है। आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेड के नतीजों पर होंगी। इससे बाजार की दिशा तय होगी।

(इनपुट- एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

48 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...