Print

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन उछला, सेंसेक्स 449 अंक और निफ्टी 148 अंक मजबूत

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,267.66 और निफ्टी 148.40 अंक या 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,046.95 पर बंद हुआ।

बाजार को ऊपर खींचने का काम मेटल और रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी मेटल 2.63 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो 0.58 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.47 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.83 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.45 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.18 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.72 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ, निफ्टी एफएमसीजी 0.24 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार की तेजी को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने मजबूती से सपोर्ट किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 705.25 अंक या 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,283.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 161.90 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,389.15 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, इटरनल (जोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट गेनर्स थे। एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस और एसबीई लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटी में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक डे ने कहा कि छोटी अवधि में कमजोरी के बाद निफ्टी एक बार फिर से 26,000 के पार निकल गया है। यह तेजी का एक संकेत है। जब तक निफ्टी 25,900 के स्तर को होल्ड करेगा, यह तेजी बनी रहेगी। तेजी की स्थिति में निफ्टी छोटी अवधि में 26,300 के स्तर को छू सकता है।

(इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...