Print

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,700 स्तर से ऊपर

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.29 बजे, सेंसेक्स 23.12 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 76,758.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 5.90 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 23,334.45 पर था।

निफ्टी बैंक 258.05 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 52,637.55 पर था

निफ्टी बैंक 258.05 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 52,637.55 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 173.90 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 52,148.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.50 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 16,284.80 पर था।

निफ्टी के लिए अगला महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर 23,869 के आसपास प्रतीत होता है, जो पिछले स्विंग हाई से मेल खाता है

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, तकनीकी रूप से, निफ्टी ने अपने 20, 50 और 100-डे मूविंग एवरेज से ऊपर के स्तरों को दोबारा पा लिया है, जो स्पष्ट रूप से बुल्स के लिए एक उत्साहजनक और सकारात्मक संकेत है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा, “निफ्टी के लिए अगला महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर 23,869 के आसपास प्रतीत होता है, जो पिछले स्विंग हाई से मेल खाता है। नीचे की ओर, 22,900-23,000 जोन इंडेक्स के लिए तत्काल समर्थन प्रदान कर सकता है।”

सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 40,368.96 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 5,396.63 पर और नैस्डैक 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16,823.17 पर बंद हुआ।

मार्केट में गिरावट के लिए टैरिफ अनिश्चितता का बढ़ना मुख्य कारक माना जा रहा है

विशेषज्ञों ने कहा, “अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को कुछ गिरावट में बंद हुए। मार्केट में गिरावट के लिए टैरिफ अनिश्चितता का बढ़ना मुख्य कारक रहा। हालांकि, बैंक के बेहतर नतीजों से मिले कुछ सपोर्ट से मार्केट में ज्यादा गिरावट नहीं रही।” एशियाई बाजारों में जकार्ता हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

पिछले नौ दिनों तक शुद्ध बिकवाली करने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 अप्रैल को शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) तीन दिनों के बाद शुद्ध बिकवाली करने लगे और उन्होंने उसी दिन 1,951.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...