Print

वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 152.78 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,271.38 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,756.10 पर था।  

कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई

कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ लार्ज कैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 529.55 अंक या 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,697.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 268.60 अंक या 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,099.30 पर था।

इजरायल-ईरान संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों में जोखिम पैदा कर दिया है

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा, “इजरायल-ईरान संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों में जोखिम पैदा कर दिया है। सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी से सोना मजबूत बना हुआ है, लेकिन डॉलर कमजोर बना हुआ है। हालांकि, खास बात यह है कि इक्विटी बाजारों में कोई घबराहट नहीं है।” 

बाजारों पर गंभीर असर तभी पड़ेगा जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा,जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आएगा

उन्होंने आगे कहा, “बाजारों पर गंभीर असर तभी पड़ेगा जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आएगा। ऐसा लगता है कि अब इसकी संभावना कम है।” सेक्टोरल आधार पर निफ्टी आईटी इंडेक्स में तेजी बनी हुई थी। यह करीब 0.25 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा इन्फ्रा और एफएमसीजी में भी हरे निशान में थे। 

ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, हेल्थकेयर, फार्मा, कमोडिटीज और पीएसई लाल निशान में थे

वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, हेल्थकेयर, फार्मा, कमोडिटीज और पीएसई लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एलएंडटी, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचयूएल, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और नेस्ले टॉप गेनर्स थे। टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, एसबीआई, एमएंडएम और टाइटन टॉप लूजर्स थे। 

एशियाई बाजार मिश्रित क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे वहीं टोक्यो, शंघाई, सियोल और जकार्ता हरे निशान पर थे

एशियाई बाजार मिश्रित क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, सियोल और जकार्ता हरे निशान पर थे। बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान पर थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 13 जून को शुद्ध विक्रेता थे, जिन्होंने 1,263 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) सहायक बने रहे, जिन्होंने 3,041 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Affordable and Clean Energy

विश्व मानक दिवस : गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे से बेहतर भविष्य की राह

गुणवत्ता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि स्पष्ट सोच, ईमानदारी और अनुशासन से आकार लेती है। इ...

13/10/26 | 10:43 am | canada

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बताया कि कनाडा तीन दशकों में भारत के लि...