Print

तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 386 और निफ्टी 111 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 386 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,203 और निफ्टी 111 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,010 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विसेज और हेल्थकेयर हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 239 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,817 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,315 पर था।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। इटरनल, एचयूएल, आईटीसी, सन फार्मा, इन्फोसिस और एसबीई लूजर्स थे।

बाजार के सकारात्मक कारोबार करने की वजह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती को माना जा रहा है। दिन के अंत में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे और इस बार भी महंगाई के नीचे स्तर पर रहने का अनुमान है।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी बनी हुई है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई लाल निशान में था। केवल अमेरिकी शेयर बाजारों में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था।

कच्चे तेल में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की मजबूत के साथ 61.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.01 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

28 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...