भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,578 अंक चढ़कर बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,578 अंक या 2.10 प्रतिशत बढ़कर 76,734 और निफ्टी 500 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 23,328 पर था। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ (चीन को छोड़कर) हटाने को माना जा रहा है, जिससे बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,472 अंक या 2.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,974 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 483 अंक या 3.08 प्रतिशत बढ़कर 16,179 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, प्राइवेट बैंक और मीडिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजीत मिश्रा ने कहा कि शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूत 2 प्रतिशत की तेजी के साथ की है। इस तेजी में सभी सेक्टरों ने योगदान दिया।

तेजी की वजह टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालना और कुछ चुनिंदा उत्पादों को छूट देना है

उन्होंने आगे कहा कि इस तेजी की वजह टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालना और कुछ चुनिंदा उत्पादों को छूट देना है। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। केवल आईसीटी और एचयूएल ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

785 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,302 शेयर हरे निशान में, 785 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए हैं। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:48 पर सेंसेक्स 1,573 अंक या 2.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,733 और निफ्टी 482 अंक या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,311 पर था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Bulk Diesel Sale Ban India

रोजाना 500 करोड़ की चपत से जूझ रहीं तेल कंपनियां, बल्क डीजल बिक्री पर रोक बनेगी राहत का रास्ता

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को रिटेल आउटलेट्स पर बल्क डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी। इसकी वजह तेल कं...

2 hours ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

उपराज्यपाल संधू ने दिल्ली के पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की

दिल्ली के पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा के लिए ड...

2 hours ago

भारत ने की ब्रिक्स देशों से अधिक सहयोग की अपील, छोटे किसानों को सशक्त और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह

भारत ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य देश मिलकर छोटे...