भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी 26,172 के पार

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,567.48 और निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,172 पर था।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, इंडिगो और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.10 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,815.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.70 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,593 पर था।

ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी, कंजप्शन और सर्विसेज समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी जारी है। इसकी वजह फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी की संभावना है। आईटी और मेटल स्टॉक्स में तेजी बनी हुई है। हालांकि, निवेशक अभी भी भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर निगाहें बनाए रखे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के कारण सोना भी रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है और इसमें आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...