जीडीपी ग्रोथ रेट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती और स्पष्टता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है
मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ लगातार सुधारों, स्थिर शासन और विकास-केंद्रित दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाती है। नया भारत आत्मविश्वास के साथ, महत्वाकांक्षी और दीर्घकालिक विकास के स्पष्ट रोडमैप को लेकर आगे बढ़ रहा है।” अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जीडीपी ग्रोथ रेट यह संदेश देती है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को प्रगति करने से नहीं रोक सकती
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीडीपी ग्रोथ रेट यह संदेश देती है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को प्रगति करने से नहीं रोक सकती। भारत सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश सुरक्षित दिखाई दे रहा है और दुनिया भी इस बात को मान रही है। भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
भारत ने जीडीपी में बड़ी छलांग लगाई है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने जीडीपी में बड़ी छलांग लगाई है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर सेक्टर में तेजी से काम हुआ है। कृषि विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक, भारत दुनिया के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है।
2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, जो अब चौथे स्थान पर है और जल्द ही हम तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे
उन्होंने कहा, “जीडीपी की ग्रोथ यह एहसास कराती है कि भारत आर्थिक क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ा है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, जो अब चौथे स्थान पर है और जल्द ही हम तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे।”(इनपुट: आईएएनएस)


