इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के निर्यात में भारत का ऐतिहासिक बढ़त, अप्रैल में 3.69 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स का निर्यात अप्रैल में 39.51 प्रतिशत बढ़कर 3.69 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2.65 अरब डॉलर था। इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के साथ इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में दोहरे अंक में वृद्धि हुई है। यह 11.28 प्रतिशत बढ़कर 9.51 अरब डॉलर हो गया है, जो कि बीते साल अप्रैल में 8.55 अरब डॉलर था।

जेम और ज्वेलरी का निर्यात 10.74 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है

वहीं, जेम और ज्वेलरी का निर्यात 10.74 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पहले 2.26 अरब डॉलर था। रेडी-मेड गारमेंट्स का कारोबार भी अप्रैल माह में 14.43 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ 1.37 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल में यह 1.2 अरब डॉलर था। चावल निर्यात 13.63 प्रतिशत बढ़कर 1.08 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पहले 0.95 अरब डॉलर था।

मरीन उत्पादों का निर्यात 17.81 प्रतिशत बढ़कर 0.58 अरब डॉलर हो गया है

मरीन उत्पादों का निर्यात 17.81 प्रतिशत बढ़कर 0.58 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पहले 0.49 अरब डॉलर था। फार्मा निर्यात 2.37 प्रतिशत बढ़कर 2.49 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पहले 2.43 अरब डॉलर था। अप्रैल में भारत का गुड्स निर्यात 9.03 प्रतिशत बढ़कर 38.49 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, अप्रैल में आयात 19.12 प्रतिशत बढ़कर 64.91 अरब डॉलर हो गया है।

भारत का सर्विस निर्यात अप्रैल में बढ़कर 35.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल अप्रैल में 30.18 अरब डॉलर था

भारत का सर्विस निर्यात अप्रैल में बढ़कर 35.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल अप्रैल में 30.18 अरब डॉलर था। वहीं, सर्विस आयात बढ़कर 17.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो कि अप्रैल 2024 में 16.76 अरब डॉलर था।

गुड्स और सर्विसेज को मिलाकर भारत का निर्यात अप्रैल में 12.7 प्रतिशत बढ़कर 73.80 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल 65.48 अरब डॉलर था। वहीं, देश की ओर से अप्रैल में कुल 82.45 अरब डॉलर के गुड्स और सर्विसेज का आयात किया है। वहीं, भारत का ट्रेड बैलेंस (-) 8.65 अरब डॉलर रहा है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...