Print

भारत के जॉब मार्केट में सितंबर में हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट 

भारत के जॉब मार्केट में सितंबर में सालाना आधार पर दोहरे अंक में वृद्धि हुई है, जिसमें फ्रेशर्स के साथ अनुभवी पेशेवरों की भर्तियां शामिल हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। जॉब पोर्टल नौकरी की रिपोर्ट से पता चला है कि फ्रेशर्स की भर्ती में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि 16 वर्ष से अधिक अनुभव वाले पेशेवरों की मांग सालाना आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

महानगरों में भर्तियों में हैदराबाद (15%+) सबसे आगे और पुणे (13%+) दूसरे स्थान पर रहा

महानगरों में भर्तियों को मुख्य रूप से हैदराबाद ने लीड किया, जहां सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, इसके बाद पुणे का स्थान रहा, जहां 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। सितंबर के महीने में भर्तियों में नॉन-आईटी सेक्टर का बोलबाला रहा। इंश्योरेंस 28 प्रतिशत, रियल एस्टेट 26 प्रतिशत, बीपीओ/आईटीईएस 24 प्रतिशत, एजुकेशन 22 प्रतिशत, हॉस्पिटैलिटी 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शीर्ष पर थे। आईटी सेक्टर एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ स्थिर था। 

नौकरी के सीबीओ डॉ. पवन गोयल के अनुसार, सितंबर में 10% वृद्धि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नौकरी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. पवन गोयल ने कहा, “सितंबर में 10 प्रतिशत की वृद्धि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए एक ठोस उपलब्धि है, और इस तिमाही के दौरान व्हाइट-कॉलर नियुक्तियों में कुल मिलाकर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंश्योरेंस और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों ने पिछली तीन तिमाहियों में अपनी गति बनाए रखी है, जबकि नए कर्मचारियों की नियुक्तियों में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।”

फ्रैशर्स की मांग 41%, मध्य स्तर 27% और सीनियर भूमिकाओं में 19% बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी श्रेणियों में उच्च वेतन वाली भूमिकाओं की मांग देखी गई। सितंबर में 20 लाख रुपए प्रति वर्ष वेतन वाली भूमिकाओं में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। फ्रैशर्स की मांग में 41 प्रतिशत और मध्य स्तर की भूमिकाओं में 27 प्रतिशत और सीनियर (16 वर्ष से अधिक) भूमिकाओं में 19 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई है।

उभरते शहरों में बीपीओ/आईटीईएस सेक्टर में दोहरे अंकों में भर्तियों में वृद्धि देखी गई

रिपोर्ट के मुताबिक उभरती हुई टेक्नोलॉजी की भूमिकाओं में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत और एआई एवं एमएल से जुड़ी नौकरियों में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की बढ़त हुई है। उभरते शहरों में बीपीओ/आईटीईएस सेक्टर में दोहरे अंकों में भर्तियों में वृद्धि देखी गई, जिसमें अहमदाबाद 82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद जयपुर (50 प्रतिशत) और बड़ौदा (19 प्रतिशत) का स्थान रहा। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...