भारत का व्यापार घाटा नवंबर में कम होकर 24.53 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल इसी महीने की अवधि में 31.92 अरब डॉलर था। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को जारी किए गए डेटा में दी गई। व्यापार घाटे में कमी की वजह निर्यात में वृद्धि और आयात में गिरावट होना है।
सरकार के अनुसार नवंबर में निर्यात बढ़कर 73.99 अरब डॉलर हुआ, जो पिछले वर्ष 64.05 अरब डॉलर था
सरकार की ओर से बताया गया कि नवंबर में कुल निर्यात बढ़कर 73.99 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 64.05 अरब डॉलर था। वहीं, आयात कम होकर 80.63 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 81.1 अरब डॉलर था।
सरकार के अनुसार नवंबर वस्तु निर्यात के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा, इस दौरान 38.13 अरब डॉलर का निर्यात हुआ
सरकार ने कहा कि नवंबर का महीना वस्तु निर्यात के लिए अब तक सबसे अच्छा रहा है और इस दौरान 38.13 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर आयात-निर्यात के हिसाब से अच्छा महीना रहा है। सोने, कोयले और पेट्रोलियम के आयात में नवंबर में बड़ी कमी देखने को मिली है।
चीन को निर्यात 1 अरब डॉलर रहा, जबकि स्पेन, यूएई और तंजानिया जैसे देशों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा
अग्रवाल ने आगे कहा कि नवंबर में अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई हो गई है और बाकी के वित्त वर्ष के लिए भविष्य अच्छा रहने की उम्मीद है। टैरिफ के बावजूद नवंबर में अमेरिकी निर्यात में 1.3 अरब डॉलर रहा है। चीन को निर्यात 1 अरब डॉलर रहा है और स्पेन, यूएई और तंजानिया जैसे देशों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।


