भारत का UPI: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिजिटल भुगतान का बना बादशाह

डिजिटल पेमेंट्स में भारत सबसे आगे निकल गया है। जी हां, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी माना यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को बड़े पैमाने पर अपनाने के कारण भारत दुनिया का सबसे तेज पेमेंट सिस्टम वाला देश बन गया है।

भारत तेज भुगतान में बना ग्लोबल लीडर

हाल के वर्षों में UPI ने न केवल भारत में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान भी दिलाई है। यही वजह है कि भारत तेज भुगतान में ग्लोबल लीडर बन गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित यह सिस्टम अपनी तेजी, सुरक्षा और सुविधा के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

भारत को कैश से कैशलैस बनाने में बड़ा योगदान

आज यह एक ऐसा डिजिटल हथियार बन चुका है जिसने भारत को कैश से कैशलैस की दिशा में दौड़ने के लिए मजबूर कर दिया। आज पैसा भेजना हो, या पाना हो, बिल भरना हो या फिर फ़ोन रिचार्ज करना हो बस मोबाइल उठाइए और कुछ ही स्टेप्स में आपका काम हो जाएगा।

यूजर्स को मिल रहा लाभ

इससे यूजर्स को यह लाभ मिला है कि अब उन्हें बैंक की लाइन, छुट्टी का झंझट और लेने-देन की उलझनों से मुक्ति मिल गई है। यूपीआई के माध्यम से अब 24×7 दिन कभी भी और कहीं भी पैसे भेजे जा सकते हैं। इसकी ख़ास बात यह भी है कि चाहे यूजर के पास कितने ही खाते क्यों न हो वह अपने सारे खातों को एक ही ऐप से जोड़ सकता है और उन पर नियंत्रण रख सकता है।

IMF की ओर से जारी नोट में इसका जिक्र

आज दुकानदार से लेकर दूधवाले तक के पास अपना क्यूआर कोड है जिसे स्कैन करके डिजिटल पेमेंट की जा सकती है। इसी ताकत पर भारत आज तेज भुगतान में ग्लोबल लीडर बन चुका है। जी हां, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से जारी किए गए नोट में इसका जिक्र भी किया गया है।

यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में भारत के इस डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का डंका बज रहा है। पीएम मोदी ने खुद सोमवार को मानसून सत्र शुरू होने से पहले इस बात का जिक्र भी किया है।

UPI की वैश्विक उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय विस्तार: UPI ने कई देशों में अपनी सेवाएँ शुरू की हैं, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, फ्रांस, नेपाल, और श्रीलंका शामिल हैं। हाल ही में, 16 जून 2025 को NPCI ने साइप्रस के यूरोबैंक के साथ एक समझौता किया, जिससे भारतीय डायस्पोरा को क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन में आसानी होगी।

रियल-टाइम भुगतान: UPI की रियल-टाइम पेमेंट प्रणाली ने इसे वैश्विक स्तर पर सबसे तेज भुगतान प्रणालियों में से एक बनाया है। जून 2025 में, UPI ने 18.39 अरब से अधिक लेनदेन दर्ज किए, जिनका कुल मूल्य 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

गूगल के साथ साझेदारी: जनवरी 2024 में, गूगल इंडिया और NPCI ने UPI को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने के लिए एक समझौता किया। यह साझेदारी भारतीय यात्रियों को विदेशों में आसान और सुरक्षित भुगतान की सुविधा प्रदान करती है, साथ ही अन्य देशों में UPI-प्रेरित भुगतान प्रणालियों को विकसित करने में मदद करती है।

UPI One World: NPCI ने UPI One World वॉलेट सेवा शुरू की है, जो विदेशी पर्यटकों को भारत में UPI भुगतान करने की सुविधा देती है, जिसमें इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी QR कोड स्कैन करके लेनदेन संभव है।

उल्लेखनीय है कि UPI ने न केवल भारत में डिजिटल भुगतान को लोकतांत्रिक बनाया, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने UPI को विश्व की सबसे उन्नत तीव्र भुगतान प्रणाली के रूप में सराहा है। इसकी वैश्विक स्वीकार्यता, नवाचार और उपयोगकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण इसे एक सच्चा “बदलाव का बादशाह” बनाते हैं। जैसे-जैसे UPI नए देशों और बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है, यह न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि वैश्विक डिजिटल भुगतान परिदृश्य को भी नया आकार दे रहा है। 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...