Print

भारत-चीन के सैनिकों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की बधाई, मिठाइयों का किया आदान प्रदान

भारत और चीन के सैनिकों ने आज गुरुवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। एलएसी पर पांच सीमा कार्मिक बैठक बिंदुओं पर यह आदान-प्रदान हुआ।

दीपावली के अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने एलएसी पर कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। यह पारंपरिक प्रथा पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग इलाके में दो टकराव बिंदुओं पर दोनों देशों द्वारा सैनिकों की वापसी पूरी करने के एक दिन बाद मनाई गई। इस दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों ने दीपावली पर चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदु पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

चीनी सैनिकों ने अपना पारंपरिक चीनी मास्क का मोमेंटो और साथ में मिठाई भारतीय सैनिकों के साथ अदान-प्रदान किया। एलएसी पर पांच सीमा कार्मिक बैठक बिंदुओं पर यह आदान-प्रदान हुआ। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को कहा था कि पिछले कई हफ्तों से चल रही बातचीत के बाद भारत और चीन के बीच एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। इससे 2020 में उठे मुद्दों का समाधान निकलेगा। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैनिकों की गश्त और विघटन पर समझौते को पुख्ता किया गया, जो चार साल से अधिक समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

20/11/26 | 8:57 pm | Diving Support Craft

भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत डीएससी ए21, पानी के भीतर निरीक्षण और बचाव क्षमता होगी मजबूत

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित डीएससी ए21 (यार्ड 326) सौंप दि...

19/11/26 | 7:30 pm | Defence manufacturing

भारत-जापान रक्षा सहयोग को मिलेगी नई मजबूती, भारत में लाइव-फायर सैन्य अभ्यास का रास्ता साफ

भारत और जापान ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने जापान...