प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

21/01/25 | 4:56 pm | 17 people died | Indonesia

printer

इंडोनेशिया : भूस्खलन और बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 8 लापता

इंडोनेशिया के जावा द्वीप के पहाड़ी गांवों में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं और मध्य जावा प्रांत के पेकलोंगन इलाके के नौ गांवों में पानी घुस गया। पहाड़ियों से कीचड़, चट्टानें और पेड़ गिरने से बस्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा प्रभावित पेटुंगक्रीयोनो गांव में बचावकर्मियों ने मंगलवार तक 17 शव बरामद किए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। वहीं 11 घायल लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। खराब मौसम, ऊबड़-खाबड़ इलाकों और लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

इंडोनेशिया में अक्टूबर से मार्च तक भारी बारिश होती है, जो अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का कारण बनती है। यह द्वीपसमूह 17,000 से अधिक द्वीपों का देश है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी इलाकों या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पास रहते हैं। हाल के महीनों में भी इस तरह की आपदाएं देखने को मिली हैं। दिसंबर में पश्चिमी जावा प्रांत के सुकाबुमी इलाके में भूस्खलन और तेज़ हवाओं से 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, नवंबर में उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन में 20 लोगों की जान चली गई थी।-(IANS)

आगंतुकों: 32153771
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025