इंडोनेशिया : माउंट लेवोटोबी ज्‍वालामुखी में विस्फोट, विमानों के ल‍िए चेतावनी जारी

इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में आज बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद आसमान में लगभग 3,500 मीटर ऊंचाई तक राख फैल गई और घने भूरे रंग के बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। इसके कारण विमान सेवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विमानों को माउंट लेवोटोबी के आसपास के इलाके में 5,000 मीटर से नीचे उड़ान नहीं भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि ज्वालामुखीय राख इंजन में घुसकर उड़ानों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों को ज्वालामुखी से 6 किलोमीटर के दायरे में कोई भी गतिविधि न करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने पास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन लोगों को जो राख से प्रभावित इलाकों में रहते हैं। उन्हें अपने मुंह और नाक को ढकने, मास्क पहनने और घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है ताकि सांस की बीमारियों से बचा जा सके। गौरतलब है कि माउंट लेवोटोबी इंडोनेशिया के 127 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और इसकी ऊंचाई 1,584 मीटर है। इससे पहले भी 20 मार्च 2025 को इस ज्वालामुखी से राख का एक स्तंभ 8,000 मीटर तक ऊपर गया था, जिसके बाद वहां अलर्ट को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया गया था।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...