अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की घोषणा, जानें क्या है प्रक्रिया और कैसे करना है आवेदन

 

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के तीसरे संस्करण की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के अंतर्गत तीन श्रेणियों – प्रिंट मीडिया, टेलीविजन और रेडियो में 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 33 सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान क्या है
भारत और विदेशों में योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जून 2019 में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (AYDMS) स्थापित किया था। पुरस्कारों का पहला संस्करण 7 जनवरी 2020 को आयोजित किया गया और सम्‍मान प्रदान किए गए।

किसे मिलेगा पुरस्कार
–22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – समाचार पत्रों में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

–22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

–22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

योग ने विश्वभर में लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमाओं और संस्कृतियों का बंधन तोड़ दिया है। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके समग्र दृष्टिकोण ने विश्व में योग के प्रति रुचि उत्पन्न की है। योग के प्रचार-प्रसार और परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाने में मीडिया के अथक प्रयासों के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो सकती। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के तीसरे संस्करण आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान भारत और विदेशों में योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करता है। इस प्राचीन अभ्यास और इसके अनेक लाभों को प्रोत्साहन देने में मीडिया की अपार शक्ति और जिम्मेदारी को पहचानना महत्वपूर्ण है।

कैसे करना है आवेदन
सम्मान में एक विशेष मीडिया, पट्टिका,ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र शामिल होगा। दिशानिर्देशों में संस्थानों को प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2024 है। सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।पंजीकरण फॉर्म को पूरी तरह से भरकर ईमेल पते aydms2024.mib@gmail.com पर जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 है। प्रविष्टियों में लेख/फोटो फीचर/ऑडियो विजुअल/ऑडियो क्लिप के साथ-साथ प्रकाशन या प्रसारण या प्रसारण का विवरण शामिल होना चाहिए। पंजीकरण फॉर्म में फोटोग्राफ के साथ कार्य प्रोफ़ाइल (150-200 शब्द) शामिल होनी चाहिए। सम्मान की सिफारिश स्वतंत्र निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने संबोधन के दौरान प्रस्तुत किया था

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...