दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के आवास पर पहुंचे जांच अधिकारी, करना पड़ा विरोध का सामना

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के आधिकारिक आवास पर शुक्रवार सुबह जांच अधिकारियों का बड़ा दल पुलिस बल के साथ पहुंच गया। इस दौरान जांच दल को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के अधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल जांच दल राष्ट्रपति के आवास पर ही है। अगर येओल आवास पर होंगे तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।

अधिकारी राष्ट्रपति येओल के निवास भवन तक पहुंचने में कामयाब हो गए

द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, जांच दल में शामिल अधिकारी राष्ट्रपति येओल के निवास भवन तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि जांच दल को राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच दल ने अदालत का वारंट प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति के सुरक्षा कार्यालय प्रमुख ने तलाशी की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

जांच दल में भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस के लगभग 50 अधिकारी शामिल हैं। यह लोग सुबह लगभग 8:03 बजे राष्ट्रपति निवास परिसर में दाखिल हुए।

अदालत के नए वारंट जारी करने पर ही येओल की गिरफ्तारी संभव

जांच दल शुक्रवार को यून को हिरासत में लेने में कामयाब होता है, तो उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद अगर दल उन्हें गिरफ्तार करता है तो इसकी अनुमति कोर्ट से लेनी होगी। अदालत के नए वारंट जारी करने पर ही येओल की गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...