15/04/24 | 3:30 pm | ipl 2024 | RCB vs SRH

Print

IPL 2024 : एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 30वां मुकाबला आज

आईपीएल में 30वां मुकाबला आज सोमवार को रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में यह 7वां मुकाबला होगा। टीम को अभी तक 6 मैचों में से महज 1 में जीत हासिल हुई है। बेंगलुरु 2 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद का छठा मैच होगा। टीम 5 में से 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद का रिकाॅर्ड बेहतर

IPL में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए। 10 में RCB और 12 में SRH को जीत मिली है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए। 5 में बेंगलुरु और दो में हैदराबाद को जीत मिली। यहीं पर एक मैच बेनतीजा रहा था।

विराट कोहली इस सीजन के टॉप स्कोरर

RCB का खराब फॉर्म जारी है। टीम 6 में से अब तक 5 मुकाबले हार गई है। बेंगलुरु को पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स को हराया। उसके बाद टीम लगातार चार मैच हारी। टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 विकेट, लखनऊ सुपरजायंट्स ने 28 रन, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट और मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हराया।

टीम के टॉप रन स्कोरर स्टार बैटर विराट कोहली हैं। वह इस सीजन लीग के भी टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं। बॉलिंग में यश दयाल टॉप पर हैं। उन्होंने 5 विकेट लिए हैं।

SRH के कप्तान पैट कमिंस लिए सबसे ज्यादा विकेट

हैदराबाद सनराइजर्स अपने 5 में से 3 मैच जीत गई है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 रन से हराया। टीम ने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया। तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से मात दी। टीम ने चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को और पांचवें मैच में पंजाब किंग्स को हराया। टीम के लिए हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्याद रन बनाए हैं, उनके नाम 186 रन हैं। कप्तान पैट कमिंस टॉप विकेट टेकर हैं, उनके नाम 6 विकेट हैं।

पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती। यहां अब तक IPL के 91 मैच खेले गए। 38 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल/ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजय कुमार वैशाख, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स : सौरव चौहान।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितिश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : जयदेव उनादकट।

RELATED ARTICLES

1 hour ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

7 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...