आईपीएल 2024: राजस्थान का विजयरथ जारी, आरसीबी को छह विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दो शतक देखने को मिले। पहले विराट कोहली ने आरसीबी के लिए नाबाद शतक लगाया और इसके बाद राजस्थान के लिए जोस बटलर भी शतक जड़ने में सफल रहे। राजस्थान की टीम आरसीबी पर भारी पड़ी और इस सीजन में अपने विजय अभियान को जारी रखा।

आरसीबी पर मिली इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चार मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 183 रन लगाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोका। कोहली 72 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, फाफ डू प्लेसी ने 44 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। संजू सैमसन 69 रन बनाकर आउट हुए। बटलर अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 3:34 pm | IPL 2026

ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर रियान पराग पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्ह...

30/04/26 | 11:58 am | Linda Noskova

मार्टा कोस्त्युक ने नोस्कोवा को हराकर मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

मार्टा कोस्त्युक ने बुधवार को चेक गणराज्य की 13वीं सीड लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ 7-6(1), 6-0 से जीत हासिल ...