ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। ईरान ने मंगलवार को दावा किया। अमेरिकी विध्वंसक पोतों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने की जब कोशिश की तो ईरानी नौसेना ने उन पर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागीं। इस बीच ईरान ने बताया कि अमेरिका ने उसकी नागरिक नौकाओं पर हमला किया, जिसमें उसके पांच नागरिक मारे गए। हालांकि अमेरिका ने दावा किया कि उसने जिन नौकाओं पर हमला किया, वे ईरान के आईआरजीसी की हैं।

अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी गतिरोध में उनके देश ने अभी शुरुआत भी नहीं की है। गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट किया, हम भली-भांति जानते हैं कि यथास्थिति का जारी रहना अमेरिका के लिए असहनीय है, जबकि हमने अभी शुरुआत भी नहीं की है। अमेरिका और उसके सहयोगियों की कार्रवाइयों ने जहाजरानी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी हानिकारक उपस्थिति कम हो जाएगी।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह पता चला है कि अमेरिकी सेना ने दो छोटी सिविलियन कार्गो बोट पर हमला किया था, जो ओमानी तट के साथ खासाब से ईरान की ओर जा रही थीं। हमले में बोट पर सवार पांच सिविलियन मारे गए। इससे पहले सोमवार को एबीसी न्यूज को दिए एक अन्य फोन इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहने से परहेज किया कि ईरान के सोमवार के हमलों ने अमेरिका-ईरान संघर्षविराम का उल्लंघन किया। ट्रंप ने हमलों को कमतर बताते हुए कहा, “यह कोई भारी गोलीबारी नहीं थी।”

वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया था कि ईरानी बलों ने कई क्रूज मिसाइलें, ड्रोन और छोटी नावें उन जहाजों पर दागीं जिनकी हम सुरक्षा कर रहे थे।” अमेरिकी बलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नागरिक जहाजों को निशाना बनाने वाली छह ईरानी छोटी नावों को डुबो दिया और कई मिसाइलों व ड्रोन को रोक दिया।

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने बाद में अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कोई भी वाणिज्यिक जहाज या तेल टैंकर नहीं गुजरा है।

ज्ञात हो, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान और अन्य ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े समुद्री मार्गों पर ईरान ने प्रतिबंध लगा रखा है। कूपर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईरानी नावों पर यूएस अपाचे और एमएच-60 सीहॉक हेलीकॉप्टरों ने हमला किया। इस बीच, अमेरिकी मीडिया आउटलेट सीबीएस न्यूज ने बताया कि दो अमेरिकी नेवी डिस्ट्रॉयर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं और ईरानी बैराज को पार करके खाड़ी में घुस गए हैं।

नाम न बताने की शर्त पर पेंटागन के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अपाचे हेलीकॉप्टरों और दूसरे विमानों की मदद से यूएसएस ट्रक्सटन और यूएसएस मेसन को रास्ते में कई खतरों का सामना करना पड़ा। (इनपुट-आईएएनएस)

 

 

RELATED ARTICLES

10 mins ago | Prime Minister Narendra Modi

भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति और अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी को दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐत...

24 mins ago | आईएलसी

114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत की मजबूत उपस्थिति

श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को स्विट्जर...