राष्ट्रपति मुर्मु से मिले ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान, भारत की BRICS अध्यक्षता की सराहना

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान ईरान से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

भारत-ईरान के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा

दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत आपसी संपर्क को भी रेखांकित किया गया।

संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के माध्यम से रास्ता निकालने का आह्वान किया। (इनपुट: पीआईबी)