ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपे जाने के बाद नष्ट कर दिया जाएगा, चाहे वह मौके पर ही हो या किसी अन्‍य स्थान पर।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “एनरिच्ड यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा, ताकि उसे देश में लाकर नष्ट किया जा सके, या बेहतर यह होगा कि ईरान के इस्लामिक गणराज्य के साथ मिलकर और उनकी सहमति से उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया जाए, या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर। इस प्रक्रिया में एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके बराबर की कोई संस्था मौजूद रहेगी, गवाह के रूप में।”

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह संवर्धित यूरेनियम कितनी मात्रा में है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) पहले भी ईरान की परमाणु गतिविधियों पर अलग-अलग निरीक्षण व्यवस्थाओं के तहत नजर रखती रही है।

इससे पहले सोमवार को ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने कहा था कि तेहरान ने अपने देश से एनरिच्ड यूरेनियम बाहर भेजने पर सहमति नहीं दी है। उसने सऊदी अरब के अल हदथ चैनल की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि ‘ईरान अपने उच्च स्तर पर एनरिच्ड यूरेनियम को देश से बाहर भेजने के लिए तैयार है।’

तस्नीम के अनुसार, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच संभावित समझौते (एमओयू) के बारे में जो रिपोर्ट आई थी, वह सही नहीं है। तसनीम के अनुसार, “अब तक मौजूद एमओयू के मसौदे में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि ईरान परमाणु सामग्री को बाहर भेजने के लिए तैयार है, और ईरान ने इस तरह की किसी भी परमाणु कार्रवाई के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं दी है।”

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से सोमवार को रिपोर्ट किया कि संभावित समझौते के पहले चरण में अमेरिका 12 अरब डॉलर की जब्त ईरानी संपत्ति जारी करेगा, होर्मुज स्‍ट्रेट में बारूदी सुरंगें हटाने का काम शुरू होगा, और अमेरिका की पाबंदियां हटाई जाएंगी। हालांकि ईरानी अधिकारी के अनुसार इस समझौते में कोई परमाणु समझौता शामिल नहीं है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

11 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

11 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...