इजराइल ने लेबनान के बाल्बेक में दागी मिसाइल, 63 मारे गए

इजराइल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान की बेका घाटी के बाल्बेक क्षेत्र में कहर बरपाया है। रॉकेट और मिसाइल हमले में कम से कम से 63 लोग मारे गए और दर्जनों जख्मी हो गए। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में रात भर और मंगलवार सुबह तक हमले जारी रहे। प्रमुख समाचार पत्र द नेशनल ने लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।

इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 63 लोग मारे गए

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को बेका घाटी के बाल्बेक और हर्मेल क्षेत्र में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 63 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह युद्ध शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र के लिए सबसे हिंसा भरा दिन रहा। सोमवार दोपहर इस क्षेत्र में हुए ताबड़तोड़ हमलों से बाल्बेक से बेरूत तक चारों तरफ धुआं का गुबार उठा।

इजराइल ने 23 सितंबर को लेबनान के कुछ हिस्सों में बड़ा हवाई अभियान शुरू किया था

बाल्बेक और हर्मेल के गवर्नर बशीर खोदर ने कहा कि इजराइल ने 23 सितंबर को लेबनान के कुछ हिस्सों में बड़ा हवाई अभियान शुरू किया था। इसके बाद एक अक्टूबर को लेबनान के दक्षिण में जमीनी आक्रमण किया। सोमवार का हमला सबसे वीभत्स रहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अभी भी 15 से अधिक लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उन्हें निकाला जा रहा है।”

पूरे क्षेत्र में शृंखलाबद्ध हमले कर 30 जगह मचाई तबाही

लेबनान के नागरिक सुरक्षा बल ने भी गोलाबारी के कारण कई जगह आग लगने की सूचना दी है। इजराइल ने पूरे क्षेत्र में शृंखलाबद्ध हमले कर 30 जगह तबाही मचाई। इन हमलों में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अकेले अल अलक शहर में एक ही परिवार के सोलह लोग मारे गए। इस हमले में फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर को भी निशाना बनाया गया। (H.S)

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...