Print

इजराइली राजदूत पहुंचे अयोध्या, रामलला का किए दर्शन

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आज बुधवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलाल के दर्शन किए। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय भी रहे। प्रभु श्रीराम के दर्शन कर भावविभोर हुए अजार ने कहा कि वह अयोध्या में भगवान राम के इस भव्य मंदिर के दर्शन कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की अपार संख्या को देखकर प्रभावित हैं। यह हिंदू आस्था के लिए इस स्थान के महत्व का प्रमाण है। रूवेन अजार ने कहा भारत की तरह इजराइल की भी अपनी प्राचीन धार्मिक विरासत है। सचमुच भक्ति से ताकत मिलती है। वह प्रभु राम के प्रति तीर्थयात्रियों की भक्ति देखकर प्रभावित हैं।

इजरायली राजदूत को ट्रस्ट ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने पर रूवेन अजार का ट्रस्ट ने स्वागत कर स्मृति चिह्न और प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र भी उपस्थित रहे। उन्हें मंदिर के निर्माण में लगाए जा रहे पत्थरों को भी दिखाया गया।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | India Nordic Summit

पीएम मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर, यूएई से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की विदेश यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने ...

7 hours ago | Bilateral Trade India Chile

पीयूष गोयल और चिली के विदेश मंत्री के बीच व्यापार व निवेश सहयोग पर चर्चा

चिली गणराज्य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिध...