इजरायल के पीएम नेतन्याहू की ईरानी नागरिकों से सड़कों पर उतरने की अपील, कहा- मौके को हाथ से मत जाने दो

ईरान के साथ जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इजरायली पीएम ने कहा कि हम ईरान के बहादुर लोगों के जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे। ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से मत जाने दो।

नेतन्याहू ने एक्स पर कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, “आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे। हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे और इसी वजह से, मैं एक बार फिर आपसे कहता हूं, ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से जाने मत देना। यह एक ऐसा मौका है, जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा।

आपकी तकलीफ और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

पीएम नेतन्याहू ने आगे कहा, “वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा ताकि काम पूरा हो सके, उस आतंक के शासन को उखाड़ फेंका जा सके, जिसने आपकी जिंदगी को कड़वा बना दिया है। आपकी तकलीफ और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। जिस मदद का आपको इंतजार था, वह अब आ गई है। मदद आ गई है, और अब एक ऐतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। ईरान के नागरिकों, फारसियों, कुर्दों, अजेरियों, अहवाजियों और बलूचियों, अब समय आ गया है कि आप अपनी ताकतों को एकजुट करके शासन को उखाड़ फेंके और अपना भविष्य सुरक्षित करें।”

इजरायली पीएम ने कहा

इससे पहले इजरायली पीएम ने कहा था, “आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को टारगेट किया है जहां खामेनेई थे।”उन्होंने आगे कहा, “यह तानाशाह अब नहीं रहा। आज सुबह हमने अयातुल्लाह सरकार के बड़े अधिकारियों, रिवोल्यूशनरी गाईस कमांडरों और न्यूक्लियर प्रोग्राम के बड़े लोगों को खत्म कर दिया, और हम ऐसा करते रहेंगे। अगले कुछ दिनों में, हम आतंकी सरकार के हजारों और ठिकानों को निशाना बनाएंगे।”

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा

दूसरी तरफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के हमलों का बदला लेना अपना कानूनी हक और जिम्मेदारी मानता है। रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया पर जारी एक बयान में, पेजेशकियन ने कहा कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दुनिया के सबसे बुरे दुश्मन के हाथों मारा गया।

पेजेशकियन ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस ऐतिहासिक जुर्म के गुनहगारों और कमांडरों के खिलाफ खून-खराबे और बदला लेने को अपनी जिम्मेदारी और कानूनी हक मानता है और इस बड़ी जिम्मेदारी और फर्ज को पूरी ताकत से पूरा करेगा।” (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

8 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

14/09/26 | 11:01 pm | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

14/09/26 | 8:57 pm | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...