Print

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें बधाई दी। इस पर इजरायली प्रधानमंत्री ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद किया। इजरायल  के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू हमेशा से उनके घनिष्ठ मित्र रहे हैं और उनके बीच की मित्रता सदैव बनी रहेगी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के प्रति उनके समर्थन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और दोनों ने घनिष्ठ सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा पीस प्लान के तहत हुई प्रगति पर बधाई देने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया। उन्होंने कहा कि हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के ‘पीस प्लान’ के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप के ‘पीस प्लान’ के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

10 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...